निदेशक सेना भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मान ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में 6 से 14 अक्तूबर तक सेना भर्ती होगी। भर्ती में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से जारी 6 अगस्त की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदक देख सकते हैं।