फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम खट्टर के पीए की DSP से भिड़ंत, कहा- माइंड योर टंग, आईएम नाट योर सर्वेंट

Sat, 16 Dec 2017 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की सर्द वादियों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पीए अभिमन्यु की हिमाचल पुलिस के अफसर के साथ गर्मा-गर्मी हो गई। वाकया यहां आयोजित हरियाणा सरकार के चिंतन शिविर के पहले दिन का है। हालांकि मामला ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन बहस ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को हिमाचल पुलिस से माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन


सुबह के समय जब हरियाणा सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल बस में सवार होकर टिंबर ट्रेल की ओर चले तो सबसे पहले यहां पहुंचने वालों में मुख्यमंत्री की बस ही थी। मुख्यमंत्री टिंबर ट्रेल पर जाने के लिए अधिकारियों और मंत्रियों के साथ रोप ट्राली पर रवाना हो गए। उसके बाद उनके पीए अभिमन्यु वहां पर पहुंचे।

यहां पर ड्यूटी हिमाचल पुलिस की थी। वहीं मौके पर हरियाणा पुलिस भी मौजूद थी। हरियाणा पुलिस के एसपी सिक्योरिटी मनीष चौधरी किसी वजह से इधर-उधर हुए तो हिमाचल पुलिस के डीएसपी परवाणू भीष्म ठाकुर ने अभिमन्यु को ट्राली पर चढ़ने से रोका। इस बीच अभिमन्यु के साथ डीएसपी ठाकुर की बहस हो गई। अभिमन्यु ने धमकाया तो डीएसपी भी चौड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा- माइंड योर टंग- आईएम नाट योर सर्वेंट

डीएसपी ने कहा कि माइंड योर टंग- आईएम नाट योर सर्वेंट, आई एम ऑलसो ए गजटेड ऑफिसर। बात जब बढ़ गई तो हरियाणा पुलिस के एसपी मनीष चौधरी मौके पर पहुंचे, उन्होंने बीचबचाव किया और डीएसपी से बड़प्पन दिखाते हुए माफी मांगी। मनीष चौधरी ने कहा कि डिप्टी साहब मैं माफी मांगता हूं। इसके बाद पूरा मामला शांत हुआ। 

डीएसपी ठाकुर ने कहा
जब यह बहस चल रही थी तो डीएसपी ठाकुर को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि कोई मिसहैपनिंग होगी तो कौन जिम्मेदार होगा। हम सस्पेंड होंगे ...स्टेट गर्वनमेंट इज रिस्पांसिबल फॉर दिस इवेंट। दरअसल हरियाणा के वीआईपी की सुरक्षा को लेकर हिमाचल पुलिस की भी उतनी ही जिम्मेदारी है, जितनी कि हरियाणा पुलिस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें