फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में स्मार्ट सिटी की पार्किंग सीधे लोगों को देने को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला असर...
विज्ञापन

महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्किंग के लिए मिले सभी आवेदनों को दी मंजूरी, अब सोमवार से किया जाएगा आवंटन
टुटू के साथ ऑकलैंड की पूरी पार्किंग का होगा सीधा आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार पार्किंग के लिए आम जनता की ओर से आए सभी आवेदनों को नगर निगम ने मंजूरी दे दी है। अब लोगों को सोमवार से इन पार्किंग का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को 23600 रुपये वार्षिक शुल्क जमा करवाते ही पार्किंग सुविधा मिल जाएगी।

नगर निगम ने इन पार्किंग के संचालन के लिए पहले तैयार किए गए फॉर्मूले में बदलाव करते हुए आम जनता को सीधे आवंटन करने का फैसला लिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को टाउनहॉल में हुई बैठक में पार्किंग आवंटन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निगम प्रशासन ने रिपोर्ट दी कि ऑकलैंड पार्किंग में स्थानीय जनता के करीब 70 वाहनों के लिए जगह चिह्नित की थी। यहां 120 से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। इन लोगों को पार्किंग सुविधा देने के लिए ठेकेदार की चिह्नित की गई जगह इन्हें देनी होगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि ठेकेदार को सौंपी जाने वाली पार्किंग की एक मंजिल भी आम लोगों को ही दी जाए जो आवेदन आए हैं, उन सभी को पार्किंग का आवंटन किया जाए। ठेकेदार को पार्किंग सौंपना जरूरी नहीं है। इसी तरह टुटू में भी 75 वाहनों की पार्किंग के लिए 70 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इन सभी को भी अब पार्किंग आवंटित कर दी जाएगी। महापौर ने कहा कि इन दोनों पार्किंग में अब ठेकेदार एक भी मंजिल संचालित नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीए पार्किंग में सिर्फ एक मंजिल ठेकेदार को मिलेगी
एसडीए पार्किंग के लिए भी 230 से ज्यादा आवेदन नगर निगम को मिल गए हैं। इस पार्किंग की क्षमता करीब 315 वाहनों की है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पार्किंग के लिए जो भी आवेदन आए हैं, उन सभी को आवंटन किया जाएगा। इस पार्किंग में अब सिर्फ एक मंजिल बची है। इसी मंजिल का संचालन अब ठेकेदार को दिया जाएगा। सभी आवेदनकर्ताओं को एक साल के लिए पार्किंग का आवंटन होगा। इसके लिए 23,600 रुपये शुल्क नगर निगम में जमा करना होगा। कहा कि सकंटमोचन पार्किंग का संचालन ठेकेदार के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें