फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कांगड़ा और बिलासपुर जिले के सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति, सरकार ने जारी की सूची

Tue, 21 Jul 2026 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं स्कूलों में पहले से तैनात प्रिसिंपल अगले आदेश तक संबंधित जिले के उप निदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव राकेश कंवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं स्कूलों में पहले से तैनात प्रिसिंपल अगले आदेश तक संबंधित जिले के उप निदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इसके अलावा सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में तैनात कर्मचारियों का तबादला सीबीएसई से जुड़े स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए योजना के नियमों के तहत होगा। इस संबंध में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। नव नियुक्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी तैनाती की नई जगह पर ड्यूटी ज्वाइन करें और उसके तुरंत बाद सही चैनल के जरिये विभाग को अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट भेजें।

विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

स्वच्छता और हरित पहल में हिमाचल के 11 स्कूलों को राष्ट्रीय सम्मान
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में हिमाचल प्रदेश के 11 स्कूलों ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राष्ट्रीय मेरिट सूची में 11 स्कूलों का चयन स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में हिमाचल के उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण माना जा रहा है। ग्रामीण श्रेणी एक में बिलासपुर के प्राइमरी स्कूल नंद ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कुल्लू का हाई स्कूल चिला एच छठे, सिरमौर का मिडल स्कूल धमून 14वें, ऊना का प्राइमरी स्कूल गगरेट 22वें, कांगड़ा का प्राइमरी स्कूल बंडोल 32वें और कुल्लू का स्नोवर वैली इंटरनेशनल स्कूल 55वें स्थान पर रहा। ग्रामीण श्रेणी दो में सिरमौर के पीएम श्री पंडित दीनदयाल स्कूल नारग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हमीरपुर के जवाहर नवोदय स्कूल भोरंज को 10वां स्थान मिला, जबकि ऊना के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बुधान और सोलन के लॉरेंस स्कूल सनावर संयुक्त रूप से 31वें स्थान पर रहे। शहरी श्रेणी दो में कांगड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय बैजनाथ ने राष्ट्रीय स्तर पर 14वां स्थान हासिल किया। विद्यालयों का चयन स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और हरित परिसर विकास जैसे मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनित प्रत्येक स्कूल को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के लिए विशेष शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट भी आयोजित की जाएगी। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ, हरित और टिकाऊ स्कूल परिसरों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए चयनित विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें