फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी-टेट पांच जुलाई को, इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 02 Feb 2020 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। इसके लिए 24 फरवरी अंतिम तिथि है। 27 फरवरी तक आवेदनकर्ता ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। परीक्षा पांच जुलाई को होगी। इसके लिए जमा दो में 50 प्रतिशत अंकों के साथ डीएलएड, बीएड का होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त पेपर दो के लिए किसी भी विषय में स्नातक और बीएड का होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने के लिए फीस डेबिट ओर नेट बैंकिंग से जमा होगी। सामान्य और ओबीसी के लिए एक परीक्षा के लिए 1000 रुपये फीस और दोनों परीक्षाओं के लिए 1200 रुपये फीस देनी होगी। 

इसके अतिरिक्त एसीसी-एसटी और अन्य वर्ग के लिए एक परीक्षा के लिए 500 रुपये फीस और दोनों परीक्षाओं के लिए 600 रुपये फीस देनी होगी। हिमाचल के आवेदकों के लिए तीन सेंटर हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा में बनाए गए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र अपनी सुविधा के लिए अन्य राज्यों में भी चुन सकते हैं।
विज्ञापन


सी-टेट की परीक्षा 5 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए जून माह में एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन फार्म में अगर कोई गलती होगी तो आवेदक 13 मार्च से लेकर 24 मार्च तक वेेबसाइट पर इसे ऑनलाइन सुधार सकते हैं। परीक्षा के छह सप्ताह के बाद परिणाम निकाल दिया जायगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें