फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में ब्लोर न चलने पर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बस में ब्लोर न चलने पर शुक्रवार रात को हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की टाटा एसी बस में कुछ यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सर्दियों के मौसम में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करना लोगों के लिए आफत बना हुआ है। बस में ब्लोर नहीं चल रहा था और बस के शीशों से भी ठंडी हवा पास हो रही थी। इससे नाराज होकर करीब आधा दर्जन लोगों ने चंडीगढ़ के समीप बस को रुकवा दिया और निगम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। लोगों का कहना है कि जब वह साधारण बस से अधिक किराया देकर इस बस में सफर करते हैं तो उन्हें बेहतर सुविधाओं की उम्मीद होती है। लेकिन साधारण किराये से अधिक किराया खर्च करने के बावजूद भी डिपो की बसों में उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बस में ब्लोर न चलने और शीशे ढीले होने की शिकयत निगम प्रबंधन से की। लोगों के विरोध और शिकायत के बाद परिचालक ने अन्य रूट से जा रही बस में उक्त सवारियों को बैठाया। वहीं शेष यात्री उसी बस में रहे। उन्हें रातभर ठंड से ठिठुरना पड़ा। लोगों अखिल कुमार, जसवंत, विवेक, बलदेव चौधरी, अनिल सौंधी का कहना है कि इस बस में बरसात के दौरान छत से भी पानी टपकता रहता था। वहीं ठंड में शीशे ढीले होने और ब्लोर न चलने के कारण उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ी। लोगों ने निगम प्रबंधन से बस की हालत सुधारने या इसकी जगह साधारण बस ही चलाने की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल का कहना है कि इसकी शिकायत मिली है। शनिवार को बस के दिल्ली पहुंचते ही ब्लोर ठीक करवा दिया गया है। बसों की कमी के चलते साधारण बस सेवा इसके स्थान पर नहीं लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें