फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती को युवा 20 सितंबर तक करें आनलाइन आवेदन

Sat, 29 Aug 2020 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी में 6 से 14 सितंबर तक होने वाली भर्ती के लिए युवा 20 सितंबर तक आनलाइन आवेदन करें। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एम राजराजन ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) पदों के लिए भर्ती होगी।

विज्ञापन


इच्छुक युवा अपना पंजीकरण 20 सितंबर तक भारतीय थल सेना की वेबसाइट पर कर सकते हैं। यदि कोरोना के कारण यह भर्ती कुछ समय के लिए स्थगित की जाती है तो जब भी इस भर्ती का आयोजन होगा तो युवाओं को उसके लिए पुन: पंजीकरण नहीं करना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने 20 सितंबर तक पंजीकरण करवाया होगा, उन्हें ही इस भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें