फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, 26 जुलाई को होगी परीक्षा

Wed, 08 Apr 2020 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय ने सेना भर्ती की वेबसाइट को शुरू कर दिया है। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के इच्छुक युवा 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी मंडी भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने दी। उन्होंने बताया कि एक से आठ जून तक होने वाली भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खुली भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को होगा। केवल सैनिक, सामान्य ड्यूटी (जीडी) और सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी यू ट्यूब और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें