फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड चाहिए तो जल्दी करें आवेदन

Fri, 01 Aug 2014 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप केंद्र सरकार की इंस्पायर अवॉर्ड योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जल्द आवेदन करें। इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह के अंदर आवेदन करने के आदेश शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


कांगड़ा से शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए 269 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें से कई चयनित अभ्यर्थियों ने इंस्पायर स्कीम के लिए आवेदन नहीं किया है।

स्कीम के बारे में स्कूलों के पास जानकारी न होने और इसमें रूचि न लेने के चलते प्रदेश से इस बार काफी कम संख्या में छात्र इस अवॉर्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा केएस कटवाल ने बताया कि जिन स्कूलों ने इंस्पायर स्कीम के तहत आवेदन नहीं किया है, उन्हें एक सप्ताह के अंदर आवेदन करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें