फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath Recruitment Scheme: वायु सेना में अग्निपथ भर्ती योजना में पंजीकरण के लिए मांगे आवेदन

Fri, 17 Mar 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

वायु सेना में अग्निपथ भर्ती योजना के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती योजना की प्रस्तावित चयन परीक्षा के लिए पुरुष व महिला वर्ग के उम्मीदवार पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वायु सेना अग्निवीर भर्ती। - फोटो : भारतीय वायु सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना में अग्निपथ भर्ती योजना के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती योजना की प्रस्तावित चयन परीक्षा के लिए पुरुष व महिला वर्ग के उम्मीदवार पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि पंजीकरण 17 से 31 मार्च तक किया जाएगा। उम्मीदवार अपना पंजीकरण निर्धारित तिथियों में वायु सेना की वेबसाइट पर प्रात: 10 बजे से सायं 5:00 बजे तक करवा सकते हैं। परीक्षा 20 मई को होनी संभावित है। उम्मीदवारों को परीक्षा के पंजीकरण के लिए 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 12वीं विज्ञान विषय के गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ होना अनिवार्य है। तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने दो साल का वोकेशनल कोर्स व किसी भी अन्य विषय में 12वीं की परीक्षा राज्य शिक्षा बोर्ड या सेंटर शिक्षा बोर्ड, जो स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद द्वारा चयनित हो, से 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है, वह भी इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

20 मार्च तक करें पंजीकरण
भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए युवाओं की ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 20 मार्च तक कर दी गई है। जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के इच्छुक युवा 20 मार्च तक अपना पंजीकरण करवाकर भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें