फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Agniveer recruitment: अग्निवीर भर्ती के लिए तीन जिलों के अभ्यर्थी 12 मार्च से कर सकेंगे आवेदन

Wed, 12 Mar 2025 01:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि मंडी, कुल्लू, और लाहौल-स्पीति जिले के युवा 12 मार्च से 10 अप्रैल तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैन 8वीं और 10वीं पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के युवाओं के पास अग्निवीर बनने का माैका है। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि मंडी, कुल्लू, और लाहौल-स्पीति जिले के युवा 12 मार्च से 10 अप्रैल तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैन 8वीं और 10वीं पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए उम्मीदवार को www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉगइन करके आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि अगर उम्मीदवारों को आवेदन पत्र  जमा करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो उनकी सुविधा के लिए www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर एक वीडियो लिंक दिया गया है, जिसे देख कर वे आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें