फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन के अंतिम दौर में सेब के दाम में 15 रुपये का उछाल

Wed, 23 Oct 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/खराहल
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जिला कुल्लू की स्थानीय मंडियों में अंतिम दौर में सेब के दामों में 15 रुपये उछाल आ गया है। हालांकि अब सेब सीजन नाम मात्र रह गया है। लेकिन बागवानों को स्थानीय मंडियों में उम्दा दाम मिल रहे हैैं। कुल्लू के हलाण-1 और हलाण- 2,पनगां और डोभा के क्षेत्रों में कई बागबानों के बगीचों में अभी पौधों पर सेब हैं। अक्तूबर माह के अंतिम दिनों में सीजन समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


कुछ आढ़तियों ने अपना साजो सामान पैक करना शुरू कर दिया है। सेब सीजन सिमट जाने से सब्जी मंडियों में भी रौनक गायब होने लगी है। बताया जा रहा है कि आढ़तियों ने भी अब अपने मजदूरों को छुट्टी दे दी और वे अपने घरों को लौट रहे हैं। बागवान रमेश, चेतन, कमल, सुरेश, देवराज नेगी, कैलाश ठाकुर तथा प्रताप पठानिया आदि ने कहा कि घाटी में सेब सीजन समाप्ति की ओर है।

चुनिंदा बागवानों में अजय हलाण, पनगां से राम चंद, डोभा से मेहर चंद तथा ब्यासर से टेक चंद आदि ने कहा कि अभी उनके बगीचों में सेब बचा है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के अंत में सीजन सिमट जाएगा। अंतिम दौर में मंडियों में सेब 45 से 50 रुपये प्रति किलो बिका है। बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़तियों ने अपने अस्थायी तंबुओं को समेटना शुरू कर दिया है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि लगभग सेब सीजन समाप्ति की ओर है।
विज्ञापन


देवभूमि फ्रूट कंपनी के मालिक गोवर्धन ठाकुर, आढ़ती मदन महंत, आढ़ती सूरत राम और अक्षय ने कहा कि अभी उपरोक्त क्षेत्र से सेब मंडी में पहुंच रहा है। कहा कि 31 अक्तूबर तक सीजन खत्म हो जाएगा। उधर, एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया ने बताया कि अंतिम दौर में सेब के दाम में 15 रुपये तक उछाल आ गया है। कहा कि कुछ दिनों में सेब सीजन समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें