फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब को जल्द पकाने और तोड़ने की होड़ में गिरे दाम, ढुलाई भी बुरी तरह प्रभावित

Wed, 14 Aug 2019 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेब तुड़ान की होड़ ने हिमाचली सेब के दाम गिरा दिए हैं। बागवानों में सेब तोड़ने की होड़ ऐसी लगी है कि सेब पकाने के लिए अंधाधुंध स्प्रे कर रहे हैं। नतीजा सेब के दाम गिर गए हैं। इधर, दूसरी ओर मौसम की मार से हिमाचली सेब की ढुलाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बागवान अपनी तैयार फसल को जल्द से जल्द मंडियों में पहुंचाना चाहते हैं।

विज्ञापन


बागवानों का तर्क है कि जितनी जल्दी हो सके, सेब तोड़कर मंडियों में बेच दिया जाए ताकि उनको फसलों के अच्छे दाम मिल सकें। इस होड़ के कारण प्रदेश की मंडियों में सेब अधिक मात्रा में बिकने के लिए पहुंच रहा है। मंडियों में सेब के ढेर लग रहे हैं और मैदानी इलाकों में बाढ़ के कारण सेब की ढुलाई प्रभावित होने लगी है। मंडियों में सेब ज्यादा देर तक नहीं रोका जा सकता। ज्यादा पका सेब लदानी खरीदने से परहेज करते हैं।

विज्ञापन

प्रदेश सब्जी और फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि सेब तुड़ान में बागवानों को संयम रखना चाहिए। स्प्रे कर सेब पकाने से परहेड करना चाहिए। मंडियों में ज्यादा मात्रा में सेब पहुंचाने से सेब के रेट नीचे गिर रहे हैं।

बागवान मौसम को देखते हुए भी कम काम मात्रा में सेब तोड़ें। मैदानी इलाकों में अधिकांश क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं। सेब बाहरी राज्यों में पहुंचाने में परेशानी हो रही है। बाजार मांग से ज्यादा सेब मंडियों में पहुंचाना बागवानों की आर्थिक परेशानी का कारण बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें