किसान क्रेडिट कार्ड के खातों को जल्दी एनपीए नहीं किया जाता, मगर अब रिजर्व बैंक के निर्देश के बाद बैंक कार्रवाई करने को बाध्य हैं। किसानों को साल में एक बार केसीसी खाते में पूरा पैसा जमा करवाना होगा, बेशक वे दूसरे ही दिन राशि को निकाल लें। ऐसे में उनके खाते एनपीए नहीं होंगे और कार्रवाई नहीं होगी। - जेएन कश्यप, राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के समन्वयक और यूको बैंक के डीजीएम
कई बार माफ हो चुका है कर्ज
हिमाचल में पहले कई बार किसानों का कर्ज माफ हो चुका है। कई साल पहले किसानों ने क्रेडिट कार्ड बनाकर लाखों रुपये का कर्ज लिया था। इसमें छोटे किसानों और कई डिफाल्टर किसानों के कर्ज माफ हुए थे। ऐसे में कई किसान-बागवान ऐसी ही किसी योजना के इंतजार में भी हैं।
विवरण राष्ट्रीयकृत बैंक सहकारी बैंक कुल
केसीसी के तहत एनपीए खाते 13046 6395 19441
खातों की एनपीए राशि (करोड़ों में) 25044.80 11712.21 36757.01