कुपवी और चौपाल से 95 पैसा प्रति किमी होगा किराया
उपमंडल कुपवी और चौपाल से चंडीगढ़ की मंडियों और दिल्ली तक 6 पहिया एवं उससे अधिक वाले ट्रक के लिए 95 पैसा प्रति किमी, चंडीगढ़ तक 1 रुपये 20 पैसे प्रति किमी, चंडीगढ़ तक जाने वाले टाटा 407 और आइशर चार पहिया का 1 रुपये 30 पैसे प्रति किमी, 20 किमी से अधिक दूरी तक चलने वाली पिकअप का 2 रुपये 50 पैसे प्रति किमी, संपर्क मार्ग में 20 किमी, तक चलने वाली पिकअप का 2 रुपये 60 पैसा प्रति किमी परिवहन शुल्क निर्धारित है।