फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग की रैंकिंग में एपीएमसी ने टॉप टेन में बनाई जगह

Mon, 01 Jul 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

किसान और बागवानों को बेहतर सुविधा देने के लिए हिमाचल की कृषि उत्पादन बाजार समिति (एपीएमसी) को नीति आयोग की रैंकिंग में देश के टॉप टेन में जगह मिली है। नीति आयोग ने कृषि विपणन और किसान हितैषी सुधार मुहैया करवाने वाली समितियों की सूची जारी की है। इसमें हिमाचल को छठा स्थान मिला है। टॉप पांच में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा हैं।

विज्ञापन


हिमाचल के बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलगांना, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और असम का नाम आता है। कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी ने कहा कि एपीएमसी किसान-बागवानों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। भविष्य में सब्जी मंडियों और उपमंडियों को और सुदृढ़ किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें