फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एपीएल परिवारों को झटका, 3 रुपये महंगी मिलेगी चीनी

Mon, 18 Dec 2023 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

एपीएल राशनकार्ड धारकों को चीनी की खरीद के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, दूसरी तरफ बाजार में भी चीनी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के एपीएल राशनकार्ड धारकों को झटका लगा है। डिपुओं के माध्यम से दी जाने वाली चीनी के दाम तीन रुपये बढ़ा दिए गए हैं। पहले जहां इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को तीस रुपये किलो के हिसाब से चीनी मिलती थी, अब प्रति किलोग्राम चीनी के दाम 33 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इससे प्रदेश के करीब 12 लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को चीनी के नए दाम चुकाने होंगे। हालांकि, इस माह अभी तक चीनी का कोटा डिपुओं में पहुंचा नहीं है।

विज्ञापन


नए दाम तय होने के बाद अब उच्च स्तर से चीनी की सप्लाई शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इसी माह के चौथे सप्ताह तक प्रदेश के समस्त राशन डिपुओं में चीनी की आपूर्ति हो जाएगी और उपभोक्ताओं को वितरण भी कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड धारकों की संख्या करीब 20 लाख है।

प्रदेश सरकार इन उपभोक्ताओं को 5,222 उचित मूल्य की दुकानों के जरिये सस्ता राशन मुहैया करा रही है। नियमित अवधि के बाद डिपुओं में मिलने वाले राशन की दरों में बढ़ोतरी और कटौती होती रहती है। प्रदेश में एपीएल कार्ड धारकों की संख्या करीब 12 लाख है।
विज्ञापन


इसमें टैक्स देने वाले परिवार भी शामिल है। एपीएल राशनकार्ड धारकों को चीनी की खरीद के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, दूसरी तरफ बाजार में भी चीनी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। पहले जहां 45 रुपये प्रतिकिलो चीनी मिल रही थी। वहीं, दाम अब पचास से पार हो गए है।

सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल शर्मा ने बताया कि नए दाम तय किए गए हैं। एपीएल श्रेणी के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 33 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी मिलेगी। पहले यह दाम 30 रुपये किलो थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें