फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर व्यक्ति जानकारी को स्टोर न करें, हो सकता है हैक

विज्ञापन
शिमला के संजौली स्कूल में आयोजित अपराजिता 100 मीलियन स्माइल कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं।
विज्ञापन
शिमला। अमर उजाला के महिलाओं को जागरूक करने और सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे अपराजिता 100 मीलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को साइबर क्राइम बचने के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते वक्त किसी के झांसे में न आएं। लॉटरी का कोई ऑफर आता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इससे लोग ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। मोबाइल पर व्यक्ति जानकारी स्टोर न करें।
विज्ञापन

अपराजिता 100 मीलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संजौली में किया गया। इसमें ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं तथा शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोनिका रानी और स्कूल की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अजय वशिष्ठ और मुदिता भारद्वाज ने सहयोग किया। डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं। ऐसे प्रलोभनों में आकर कई वरिष्ठ लोग 24-24 लाख रुपये गंवा चुके हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए बहुत सावधान रहने की जरूरत है। सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठा साइबर अपराधी आपका प्रोफाइल बनाकर, आपको ठगने की प्लान बना सकता है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी, फोटो शेयर न करें। आज जो भी अपराध हो रहे हैं, उसमें किसी न किसी रूप में मोबाइल एंड्रॉयड फोन हथियार बनता है। साधारण फोन का इस्तेमाल करें, इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ अभिभावकों की मौजूदगी में करें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुड़िया हेल्प लाइन, शक्ति एप्लीकेशन लांच की है। राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए नेशनल इमरजेंसी रिस्पांड सिस्टम के नंबर 112 के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी।
अध्यापकों ने भी पूछे सवाल
शिमला। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोनिका रानी के क्यूआर कोड से मोबाइल हैक को लेकर पूछे सवाल पर डीएसपी ने कहा कि मोबाइल पर व्यक्तिगत जानकारी स्टोर न करें। मोदिता भारद्वाज ने पूछा कि क्या मोबाइल के माध्यम से बैंक अकाउंट नंबर शेयर करना चाहिए या नहीं। इस पर अधिकारी ने कहा कि खाते की जानकारी न दें। शिक्षक अजय वशिष्ठ के पूछे सवाल पर बताया कि मोबाइल गेम्स डाउनलोड करने में भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें