धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बड़े मैचों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मैच कोलकाता शिफ्ट होने से हिमाचल की छवि खराब हुई है।
बीसीसीआई और आईसीसी के पास धर्मशाला की खराब रिपोर्ट गई है। कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सबसे बड़े झूठे हैं। कहा कि अगर धर्मशाला में भारत-पाक मैच पर मुख्यमंत्री को आपत्ति थी तो वह 17 जनवरी को ही मना कर देते।
मैच न होने से धर्मशाला की जनता को करोड़ों की चपत लगी है। कहा कि मुख्यमंत्री के कहने पर प्रदेश के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक ने भी दिल्ली में सुरक्षा देने से इंकार किया। वीरभद्र सिंह ने पाकिस्तान को हिमाचल में सुरक्षा पर सवाल खड़े करना का मौका दिया है।