बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने वीरभद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि यह सरकार नहीं, माफिया है।
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शनिवार को ऊना में प्रदेश की वीरभद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि यह सरकार नहीं, माफिया है। सरकार के मंत्री और एमएलए माफिया की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से क्रिकेट को सट्टेबाजी का खेल बताने के बयान की आलोचना की और कहा कि सीएम अपना बयान वापस लें। सट्टा तो राजनीति में भी लगता है। सट्टेबाजी को रोकना सरकारों का काम है।
वहीं, क्रिकेट में फिक्सिंग को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और खिलाड़ियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मैं स्वयं संसद में इस मामले को लेकर बिल लेकर आया हूं।
प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक खनन, वन, भू, तबादला, तेल और भू-माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं, हिमाचल में खेल अकादमी और दूसरे क्रिकेट स्पोर्ट्स सेंटर के विकास को लेकर अनुराग ने कहा कि सरकार अगर जमीन दे तो बीसीसीआई इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। धर्मशाला के बाद प्रदेश में और खेल केंद्र और स्टेडियम विकसित किए जाएंगे।