फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टिविटी बढ़ाने का परिणाम है सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना जाना : अनुराग ठाकुर

Sun, 09 Sep 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में लक्ष्य से ज्यादा सड़क निर्माण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में हिमाचल ने टॉप किया है। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में लक्ष्य से ज्यादा सड़क निर्माण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में हिमाचल के टॉप करने को प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रति सरकार के सकारात्मक रवैये का परिणाम बताया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और हिमाचल नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य में तमाम बुनियादी सुविधाओं के साथ रोड कनेक्टिविटी को और मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन



कहा कि इसी क्रम में हिमाचल को ग्रामीण सड़कों में सुधार के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना जाना प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रति भाजपा सरकार के सकारात्मक रवैये का परिणाम है। अनुराग ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में रोड कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 24 नेशनल हाईवे, मटौर-हमीरपुर-शिमला फोरलेन की मंजूरी, राष्ट्रीय राजमार्ग कीरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन सड़क के लिए 1818.47 करोड़ की स्वीकृति, 100 करोड़ की लागत से अंब से नादौन तक राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ा करने का और सुधार का कार्य आदि जनता के विश्वास और उनके प्रयासों का परिणाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें