फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरिज पर सस्पेंस, अनुराग बोले-राज्य संघ तय करें

Wed, 05 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
विज्ञापन
लोढा समिति के बैंक अकाउंट सीज करने के विवाद पर बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि न्यूजीलैंड-भारत टेस्ट सीरीज समेत वन डे मैचों का आयोजन होगा या नहीं यह राज्य संघ तय करें। उन्होंने कहा कि बिना धन के इतने बड़े आयोजन नहीं हो सकते।
विज्ञापन


बीसीसीआई न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार से पैसा लेती है। लिहाजा वह अदालत से आग्रह करते हैं कि इस कार्रवाई को रोका जाना चाहिए। क्रिकेट संघों को प्रैक्टीकल क्या दिक्कतें पेश आती हैं, इन बातों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्य क्रिकेट संघ इसको लेकर सर्वोच्च अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने बीसीसीआई के बैंक अकाउंट सीज करने को गलत करार दिया और कहा कि जब तक बैंक अकाउंट नहीं खुलते तब तक वह मैचों के आयोजन के बारे में कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पाक और फिर केजरीवाल पर भी दिया बयान

अनुराग ठाकुर बतौर भाजपा सांसद ऊना में प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक से देश का गौरव बढ़ा है। पाकिस्तान इससे पूरी तरह सदमे में है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इस पर बहुत हल्की टिप्पणी की है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्हें यह सोचना चाहिए कि वह किसके साथ हैं। दिल्ली की जनता तय करे कि केजरीवाल को दिल्ली में रखना है या पाकिस्तान में। उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट जावेद मियांदाद के बयान पर चुटकी ली कि वे सदमे में हैं इसलिए ऐसा बोल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें