फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अनुराग ठाकुर बोले- मोदी देश को बनाएंगे तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

Mon, 12 Feb 2024 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री चुनकर आएंगे और देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री चुनकर आएंगे और देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। वह ऊना नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 में गांव चलो अभियान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सबसे पहले अनुराग ने बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां ऊना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद देर शाम अनुराग ने गोंदपुर जयचंद में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंदर 10 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी के अपने वादे को पूरा करते हुए केंद्र सरकार ने सोमवार को देश के 47 स्थानों पर रोजगार मेले लगाकर एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तिपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाना व देश को प्रगति की ओर ले जाना यही मोदी की गारंटी है। अनुराग ठाकुर ने नौसेना के पूर्व अधिकारियों की कतर से सकुशल वापसी पर खुशी जाहिर की। कहा कि कतर से भारत लौटे देश के वीर जवानों का हार्दिक अभिनंदन। पिछले 10 वर्षों में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। आज हमारी साख पहले से कहीं अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें