फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में बनेगा हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर : अनुराग

Sat, 16 Nov 2019 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला को स्पोर्ट्स सिटी बनाने के लिए बड़ा एलान किया। अनुराग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब वह धर्मशाला में दुनिया का सबसे बेहतरीन हाई परफॉरमेंस एंड हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बनाएंगे। अगर राज्य सरकार इसके लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध करवाए तो दो वर्ष के भीतर वह सेंटर बना देंगे।

विज्ञापन


इस ट्रेनिंग सेंटर में देश और दुनिया के हर खेल के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अनुराग ठाकुर ने यह एलान इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में टेबल टेनिस जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल में एक साल के भीतर 40 क्रिकेट एकेडमी बनाई हैं। अगले दो साल में हिमाचल का एक भी ऐसा जिला नहीं होगा, जहां पर टेबल टेनिस की एकेडमी नहीं होगी।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन को एक महीने के भीतर अपनी ऐच्छिक निधि से 100 टेबल देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस एसोसिएशन एचपीसीए के सहयोग से नादौन और बिलासपुर में रेजिडेंशियल एकेडमी खोल सकती है। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के शुभारंभ पर अनुराग ठाकुर ने टेबल टेनिस भी खेला। टेबल टेनिस पर अनुराग ने खूब शॉट लगाए।
विज्ञापन


कांगड़ा एयरपोर्ट का ही हो सकता है विस्तारीकरण
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में सिर्फ कांगड़ा एयरपोर्ट का ही विस्तारीकरण हो सकता है। सांसद किशन कपूर और धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया इसके लिए सरकार से मांग उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें