यह योजना 21 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवाओं के लिए है। इसके तहत स्थानीय युवाओं को लेखांकन और टैक्स अनुपालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राप्त अनुभव के आधार पर छात्रों को स्थानीय स्तर पर नौकरी ढूंढने में सहायता मिलेगी और समर्पित पोर्टल के माध्यम से उन्हें पूरे देश में उपलब्ध रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी मिलेगी।
युवाओं में बुक कीपिंग, जीएसटी और आयकर अनुपालन से जुड़ा जरूरी कौशल विकसित करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनका कौशल विकास किया जाएगा और फिर उन्हें रोजगार दिलाया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इससे पहले लेखा सहायक योजना के नाम से आईसीएआई एआरएफ का पायलट कार्यक्रम शुरू किया है। इसे अब तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक पायलट परियोजना शुरू की जा रही है। इसका ब्योरा https://aas.icaiarf.org.in/ पर उपलब्ध होगा। यह योजना 21 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवाओं के लिए है। इसके तहत स्थानीय युवाओं को लेखांकन और टैक्स अनुपालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राप्त अनुभव के आधार पर छात्रों को स्थानीय स्तर पर नौकरी ढूंढने में सहायता मिलेगी और समर्पित पोर्टल के माध्यम से उन्हें पूरे देश में उपलब्ध रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी मिलेगी।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आईसीएआई एआरएफ की यह पायलट परियोजना हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए लांच की गई है। इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा, जिनकी आयु 21 साल से अधिक है। इसके तहत स्थानीय युवाओं को बुक कीपिंग, जीएसटी प्रपत्र दाखिल करने और जीएसटी की टैक्स प्रक्रिया को समझने से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईसीएआई एआरएफ के निर्देशन में एक कठोर प्रक्त्रिस्या के जरिए कौशल आधारित प्रशिक्षण और मूल्यांकन होगा। यह स्कीम इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुलभ होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसदों ने राज्यपाल से की मुलाकात
दिल्ली दौरे पर गए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुलाकात की। इस दौरान अनुराग के अलावा सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि उनका मार्गदर्शन हिमाचल प्रदेश के विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल ने हिमाचल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनसे विस्तृत चर्चा की। हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।