फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र ने रोका हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज: अनुराग

Sun, 13 Apr 2014 09:53 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका काम रुकवाया है।
विज्ञापन


केंद्र में मोदी की सरकार बनी तो एक साल के भीतर बंदला में ही हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जाएगा। अनुराग रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देलग, सलनू, बैरी, पंजगाईं, धौनकोठी, द्रोबड़, हरनोड़ा, बरमाणा, दयोली व कुड्डी में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस कॉलेज के लिए जमीन दी थी। एनटीपीसी के साथ एमओयू साइन किया गया। वीरभद्र सिंह ने इसका शिलान्यास नहीं होने दिया।

एनटीपीसी ने 37.50 करोड़ रुपये ‌दिए

एनटीपीसी ने इसके लिए 37.50 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी की है। मैंने केंद्रीय उर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे से कई बार मुलाकात की तो उन्होंने एक ही बात कही कि आपके प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं चाहते कि यह कॉलेज बिलासुपर में खुले।

अनुराग ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ गई है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की तस्वीर बदल जाएगी। गलती से कांग्रेस कहीं दोबारा सत्ता में आ गई तो हर चीज के दाम दोगुने होना तय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डिपुओं पर सस्ता राशन मुहैया कराने के बजाए नए राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पढ़े-लिखे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।

अनुराग का नामांकन भरवाने पहुंचेंगे वीके सिंह

हिमाचल प्रदेश में सैनिक वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा ने पहला दांव चल दिया है। पूर्व सेनाध्यक्ष और भाजपा नेता जनरल वीके सिंह 16 अप्रैल को हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का नामांकन भरवाने पहुंच रहे हैं। वीके सिंह शुरू से ही कांग्रेस के प्रति आक्रामक रहे हैं। देश में आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी।

गाजियाबाद से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में फौजी मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है, जिसको देखते हुए भाजपा की ओर से हिमाचल में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह को लाने की तैयारी है। प्

रदेश भाजपा के प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि रविवार शाम को ही जनरल वीके सिंह ने हिमाचल आने की सहमति दी है।
विज्ञापन

प्रचार को हिमाचल आएंगे सतपाल महाराज

कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा में शामिल हुए सतपाल महाराज मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा के लिए प्रचार करने आएंगे। 21 अप्रैल को सतपाल महाराज कुल्लू के निरमंड, शिमला के रामपुर व किन्नौर के भावानगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

रामस्वरूप शर्मा पहली बार मंडी संसदीय सीट से चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम की पत्नी प्रतिभा सिंह से है। रामस्वरूप के लिए खास बात यह है कि टिकट की दौड़ में शामिल नेता भी उनके साथ प्रचार में जुटे हैं।

अब सतपाल महाराज रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में प्रचार करने के लिए 21 अप्रैल को हिमाचल आएंगे। निरमंड, रामपुर, किन्नौर क्षेत्र में काफी ऐसे अनुयायी हैं जो सतपाल महाजन को गुरु मानते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें