ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत को सौंप दिया चाहिए। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान के लोगों से नफरत नहीं करते हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं।
पालमपुर कृषि विवि में एबीवीपी और कृषि विवि एग्रीकल्चर साइंटिस्ट फोरम की ओर रखे गए कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर से धारा-370 के हटने पर उन्होंने कहा कि यह आज तक क्यों नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी ने ही क्यों धारा-370 हटाई। इसका मतलब साफ था कि कुछ राजनीति दल अपनी राजनीति के लिए ये सब नहीं चाहते थे। बिट्टा ने कांग्रेस कई नेताओं के नाम लेकर कहा कि देश के कुछ गद्दार राजनीतिज्ञों के चलते उन्होंने अंग्रेजों के बाद भी देश में गुलामी देखी है।
इनमें आज कई जेल में हैं। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी भाजपा, कांग्रेस सीपीआई नहीं है, वह इन सबसे ऊपर उठकर राजनीति नहीं राष्ट्रवाद के लिए काम कर रहे है। विशेष अतिथि के रूप में कृषि विवि के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल और महाधिवक्ता हिमांशु मिश्रा ने भी विचार रखे। इस मौके पर साइंटिस्ट फोरम के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, महासचिव जनार्धन सिंह, वैभव कालिया मौजूद रहे।