फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट को मिले दो और न्यायाधीश

Thu, 30 May 2019 09:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
जजों को शपथ दिलाते कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट को दो और न्यायाधीश मिल गए हैं। गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप चिटकारा को न्यायाधीश और ज्योत्सना रेवाल दुआ को अतिरिक्त न्यायाधीश के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी ने दोनों न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाईकोर्ट को 13 साल बाद महिला न्यायाधीश मिली हैं।

विज्ञापन

न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अभिलाषा कुमारी फरवरी 2005 से जनवरी 2006 तक हाईकोर्ट में न्यायाधीश रही हैं।

न्यायाधीश चिटकारा का जन्म शिमला में 29 अप्रैल, 1966 को हुआ। हिमाचल विश्वविद्यालय से 1990 में लॉ किया। अतिरिक्त न्यायाधीश ज्योत्सना का जन्म 1969 में नाहन में हुआ। साल 1991 में हिमाचल विश्वविद्यालय से एलएलबी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें