फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल मालिश करके दंगल में आएं धूमल: वीरभद्र

Thu, 24 Apr 2014 10:38 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, जयसिंहपुर/पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विकास के मामले में गुजरात से हिमाचल आगे है। जयसिंहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सबसे अधिक भ्रष्ट मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके कार्यकाल में कई बेनामी सौदे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्हें संविधान का ज्ञान ही नहीं है। पूर्व भाजपा के समय में प्रदेश में फैला भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार ने एक साल में 75 पैसे तक साफ कर दिया है। भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है।

जयसिंहपुर में बचत भवन लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था, जिसे पूर्व सरकार ने अपने चहेतों को दे दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर में रोड शो किया।
विज्ञापन


बैजनाथ रैली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल प्रदेश की सत्ता में समय से पहले आने के सुनहरे सपने देख रहे हैं, जो पूरे होने वाले नहीं हैं। कहा, अभी धूमल चार वर्ष इंतजार करें और फिर तेल मालिश करके दंगल में आएं।

धूमल कह रहे हैं कि मोदी आएंगे तो गैर भाजपा सरकारों को बर्खास्त कर दिया जाएगा। ऐसा कानून जालंधर या फिर हमीरपुर में बना है। उन्होंने कहा कि शांता दो मर्तबा सीएम व केंद्रीय मंत्री रहे लेकिन विकास के नाम पर निजी होटल व विवेकानंद अस्पताल तक ही सीमित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें