खलीनी स्थित गंगा पब्लिक स्कूल ने मंगलवार को कालीबाड़ी हॉल में सीनियर वर्ग का वार्षिक समारोह आयोजित किया। इसमें स्कूल के मुख्य सलाहकार वीके शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। प्रधानाचार्य नीलम ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की रिपोर्ट पढ़ी।
मुख्यातिथि ने इस समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। समारोह का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसमें छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्रों ने बेटी नहीं तो, बहु कहां से लाओगे विषय पर नाटक प्रस्तुति दी।
इसमें कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश दिया गया। इसके अलावा छात्र छात्राओं ने वेस्टर्न डांस और फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भंगड़ा और पहाड़ी नाटी रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने कक्षा में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सम्मानित हुए छात्र छात्राओं में हंस, हर्षित, तनवी, आर्यन, अकांक्षा, रिया, समृति, साहिल, प्रियांश शर्मा, प्रियांश थपन, अभिषेक, प्रेरणा, सुमन, हार्दिक, प्रियांश, सिद्धार्थ, तुषार, निशांत, एश्वर्या, शुभम, अनुकुल, भुपेश, नितिक, दीक्षांत, सरिता, मीनाक्षी, भावुकता, अंकिता और पंकज शामिल थे।