शहीद अंकुश ठाकुर का छोटा भाई 13 वर्षीय आदित्य ठाकुर कहता है कि बड़े भाई ने कहा था कि वह जल्द ही फौज से छुट्टी लेकर घर आएगा और उसे एंड्रायड स्मार्ट फोन खरीदकर देगा। आदित्य ने कहा कि उसे फोन नहीं चाहिए, बस भगवान बड़ा भाई लौटा दे। जब से बड़े भाई के शहीद होने की खबर मिली है, तब से आदित्य ने अन्न ग्रहण नहीं किया।
हालांकि, एक दिन और एक रात भूखा रहने पर परिजनों ने गुरुवार को जबरदस्ती आदित्य को खाना खिलाया। आदित्य कहता है कि जब उसके भाई ने कुछ नहीं खाया तो वह कैसे खाना खा सकता है। अब मैं सेना में भर्ती होकर बड़े भाई की शहादत का चीन से बदला लूंगा।