फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: सिरमौर के अंकुश तोमर ने नेशनल गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, प्रदेश का नाम किया रोशन

Tue, 04 Oct 2022 07:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
अंकुश तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार के कमरऊ निवासी अंकुश तोमर ने नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। सेना की सर्विसेज टीम से खेल रहे 18 ग्रेनेडियर्स में सेवारत अंकुश ने रोइंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंकुश पुत्र रामलाल तोमर ने एसवीएम स्कूल कमरऊ से दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला पांवटा से जमा दो परीक्षा पास की। सितंबर 2018 में वह भारतीय सेना के 18 ग्रेनेडियर्स में भर्ती हुए।

विज्ञापन


अंकुश की टीम ने गुजरात के गांधीनगर में चल रही नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक, मध्यप्रदेश ने रजत और तेलंगाना ने कांस्य पदक जीता है। अंकुश के बड़े भाई व्यवसायी मोहन तोमर ने बताया कि छोटे भाई के स्वर्ण पदक जीतने के बाद गांव और घर में जश्न का माहौल है। अंकुश ने बताया कि रोइंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना सपना साकार होने जैसा है। अब एशियन गेम्स के लिए देश को पदक जीतने का लक्ष्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें