पिछले कुछ समय से अंकिता सैनी के बनाए चित्र फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे हैं। लोग उसकी प्रतिभा के कायल हो रहे हैं। कलाप्रेमियों का कहना है कि बिना प्रशिक्षण के अंकिता इस क्षेत्र में इतना शानदार कार्य कर रही हैं। यदि बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वह कला के क्षेत्र में काफी आगे जा सकती हैं।
फेसबुक और व्हाट्सएप पर मिल रही प्रशंसा से अंकिता सैनी खासी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती। फिर भी सरकार को प्रतिभावान युवाओं को आगे लाना चाहिए। अमूमन देखा जाता है कि सरकार इस क्षेत्र में जो योजनाएं लागू करती है, वह चुनिंदा कलाकारों तक ही सीमित होकर रह जाती हैं।