फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाएंगे हिमाचल के अनिरुद्ध, वायु सेना अकादमी से पूरा किया प्रशिक्षण

Mon, 27 Jun 2022 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)

सार

अनिरुद्ध ने सेना अकादमी खड़गवासला पूना में तीन वर्षीय सैन्य कोर्स और डिग्री हासिल की। इसके बाद वह एक वर्ष के वायु सेना प्रशिक्षण के लिए वायु सेना अकादमी हैदराबाद में गए। 
विज्ञापन
राफेल को उड़ाएंगे हिमाचल के अनिरुद्ध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट की शुलपुर बही पंचायत के खरसल गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा भारतीय वायु सेना में फाइटर प्लेन राफेल को उड़ाएंगे। अनिरुद्ध शर्मा की जमा दो तक की पढ़ाई गाजियाबाद के जयपुरिया पब्लिक स्कूल से हुई है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में वह पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। इसके बाद इन्होंने भारतीय सेना में जाने के लिए एनडीए की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की। अनिरुद्ध ने सेना अकादमी खड़गवासला पूना में तीन वर्षीय सैन्य कोर्स और डिग्री हासिल की। इसके बाद वह एक वर्ष के वायु सेना प्रशिक्षण के लिए वायु सेना अकादमी हैदराबाद में गए।

विज्ञापन


वायुसेना अधिकारियों ने उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित फाइटर प्लेन राफेल को उड़ाने का प्रशिक्षण दिया। जिसमें भी वह प्रथम स्थान पर रहे। प्रशिक्षण पूरा होने के साथ वायु सेना की परेड में उनके कंधों पर पिता प्रवीण कुमार और माता अनिता शर्मा ने स्टार लगाए। अनिरुद्ध के पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रवीण बचपन से फाइटर प्लेन उड़ाने का सपना देखता था। जो पूरा हो गया। अनिरुद्ध के पायलट बनने से इनके दादा सेवानिवृत्त अध्यापक ईश्वर दास खुश हैं। अनिरुद्ध के पिता प्रवीण कुमार बैंक अधिकारी हैं और माता गृहिणी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें