फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: वित्तीय लाभों का भुगतान नहीं होने से नाराज पेंशनरों ने खोला मोर्चा, धर्मशाला में निकाली रोष रैली

Fri, 20 Sep 2024 01:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/धर्मशाला

सार

डीए और एरियर को लेकर कर्मचारियों की नाराजगी के बाद अब देरी से पेंशन मिलने से नाराज  पेंशनरों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन
डीसी कार्यालय के बाहर पेंशनरों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में आर्थिक तंगहाली से जूझ रही सुक्खू सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम ले रहीं। डीए और एरियर को लेकर कर्मचारियों की नाराजगी के बाद अब देरी से पेंशन मिलने से नाराज  पेंशनरों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डीए और छठे वेतनमान के संशोधित एरियर का भुगतान नहीं होने से नाराज पेंशनरों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालयों में प्रर्दशन किया। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की शिमला शहरी इकाई ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन



इस दौरान डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। शहरी इकाई के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने सरकार से पेंशनरों को जल्द से जल्द सभी वित्तीय लाभों का भुगतान करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पेंशनर की सरकार के पास डीए की तीन किस्तें लंबित हैं। सरकार पेंशनरों को 12 फीसदी डीए जारी करे। एसोसिएशन ने टूक कहा कि सभी पेंशनरों के खाते में महीने की पहली तारीख को पेंशन डाली जानी चाहिए।
विज्ञापन


डीए, एरियर समेत मेडिकल बिल भी लंबित
आत्मा राम शर्मा ने कहा कि सरकार के नकारात्मक रवैये के चलते प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से छठे वेतन आयोग के संशोधित एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। जनवरी 2016 से लेकर दिसंबर 2021 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक पेंशन के पूरे लाभ नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि डीए एरियर का भुगतान तो दूर मेडिकल बिल भी काफी समय से लंबित पड़े हैं।

धर्मशाला में निकाली रोष रैली 
 पहली तारीख को पेंशन देने और अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला भर के पेंशनर धर्मशाला में सरकार के खिलाफ गरजे। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। धर्मशाला के शहीद स्मारक से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकली गई।  पेंशनरों ने सरकार को दोटूक कहा कि हर महीने पहली तारीख को पेंशन दी जाए और लंबित पड़ी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।  इस दौरान सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मांगों को लेकर कुल्लू में गरजे पेंशनर
कुल्लू जिला मुख्यालय में शुक्रवार को पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने शास्त्रीनगर से लेकर ढालपुर तक एक रैली भी निकाली। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं पेंशनरों ने एक मांग पत्र भी सरकार को प्रेषित किया। सिविल पेंशनर एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर सरकार ने उन्हें मजबूर किया है। आने वाले समय में आंदोलन औऱ तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें