फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सांसद का बहिष्कार, ये है वजह

Tue, 03 Sep 2019 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री के दौरे के दो दिन बाद ही राजगढ़ के नेहरू मैदान में आयोजित पंचायत सम्मेलन में राजगढ़ विकास खंड के भाजपा और कांग्रेस समर्थित कई पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और समिति सदस्यों ने सांसद सुरेश कश्यप और कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी के भाषणों का बहिष्कार किया।

विज्ञापन


सम्मेलन में जैसे ही दोनों नेताओं के भाषण की बारी आई प्रतिनिधि सम्मेलन स्थल से बाहर बाजार की ओर निकल गए। हालांकि, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर का भाषण सुनने के लिए प्रतिनिधि लौट आए। आरोप है कि बीते माह पंचायत पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ राजगढ़ के स्थानांतरण रद्द करने के मामले को लेकर कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी व सांसद सुरेश कश्यप से मिलने पहुंचा।

लेकिन खाना तो दूर इन्हें बैठने तक के लिए नहीं पूछा। इसी वजह से इन्होंने बहिष्कार कर दिया। मंगलवार को पंचायत सम्मेलन में सभी पंचायत पदाधिकारी शामिल हुए थे। कार्यक्रम जब शुरू हुआ तो अधिकतर पदाधिकारी आगे की पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने सभी के भाषण सुने, लेकिन जैसे ही भंडारी भाषण देने के लिए खड़े हुए तो ये सब उठकर मैदान से बाहर चले गए। उसके बाद सांसद सुरेश कश्यप ने भाषण दिया तो यह सब मैदान के बाहर ही रहे।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं  पंचायती राज मंत्री का नाम जैसे ही भाषण देने के लिए लिया गया तो ये सभी वापस पंडाल में आकर बैठ गए। विकास खंड राजगढ़ की पंचायत प्रधान परिषद के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा ने कहा कि इन दोनों नेताओं ने पंचायत पदाधिकारियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया था। इसलिए यह विरोध स्वरूप बहिष्कार किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस दौरान यह भी स्पष्ट किया कि उनका विरोध न तो सरकार से है और न ही पार्टी से। वह सिर्फ उक्त दो नेताओं का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें