फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र, राशन में मिले कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने चौपाल के धार चांदना सर्किल के दस आंगनबाड़ी
विज्ञापन

केंद्रों का किया निरीक्षण
दूषित खाद्य सामग्री के वितरण पर रोक लगाने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला के धार चांदना सर्किल में राज्य खाद्य आयोग की टीम ने शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 10 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। टीम ने तुरंत इन केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मौके पर तलब किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचीं तो केंद्रों के भीतर रखे राशन की जांच की गई। राशन देखकर जांच टीम भी दंग रह गई। राशन में कीड़े मिले हैं। इसके बाद टीम ने तुरंत संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने आंगनबाड़ी केंद्र गांवखर, धार-एक, धार-दो, शरद, बेथाड़ी, डाक, बवात, ओरन, मुशाड़ी और मझगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि बच्चों को परोसे जाने वाले चावल में घुन और कीड़े लगे हैं। यह खाने लायक नहीं है। लिहाजा इस गंभीर अनियमितता पर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए दूषित खाद्य सामग्री के वितरण पर तुरंत रोक लगाने के आदेश दिए। इसके साथ ही संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीडीपीओ चौपाल को दिए जांच के निर्देश
आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने सीडीपीओ चौपाल को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले की विस्तृत जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बच्चों के पोषण से संबंधित योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें