फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली पहुंचे आनंद शर्मा और हुड्डा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Thu, 21 Oct 2021 09:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार को मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के प्रचार के लिए मनाली पहुंचे हैं। दोनों ही नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। रसोई पर बोझ पड़ने के साथ पेट्रोल, डीजल और सरसों तेल सहित सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़े हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार को मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के प्रचार के लिए मनाली पहुंचे हैं। मनाली पहुंचने से पहले वे चाय की चुस्कियां लेने के लिए कटराईं में गौड़ निवास पहुंचे। यहां आनंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के टिप्स भी दिए। दोनों ही नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। रसोई पर बोझ पड़ने के साथ पेट्रोल, डीजल और सरसों तेल सहित सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़े हैं।

विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग का श्रेय भी उन्होंने यूपीए सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नाम की पट्टिका बेशक भाजपा सरकार ने हटा दी हो लेकिन यह ऐतिहासिक तथ्य है कि अटल टनल रोहतांग का शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया था। हुड्डा ने कहा कि आजादी के समय पंजाब, हरियाणा और हिमाचल एक ही राज्य था। ऐसे में बचपन में वह अपने पिता के साथ कई दफा कुल्लू मनाली आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें