फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: व्हाट्सएप पर आया निमंत्रण कार्ड खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
निमंत्रण पत्र की आड़ में एपीके फाइल भेजकर शातिर लगा रहे चूना, साइबर क्राइम सेल शिमला ने जारी एडवाइजरी
विज्ञापन

ठगी होने पर तुरंत करें हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शादियों के सीजन में अब व्यक्तिगत के अलावा लोग व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अपने परिचितों को डिजिटल निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं लेकिन साइबर ठग इसके जरिये ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

ऐसे में अगर आपको को किसी अनजान नंबर से शादी का निमंत्रण पत्र भेजा जाता है, तो सावधान हो जाएं। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। इसके साथ ही आपके फोन की सभी निजी जानकारियां साइबर ठगों के पास चली जाएंगी। इसको देखते हुए साइबर क्राइम सेल शिमला ने लोगों के लिए शादियों के सीजन में इस तरह की साइबर ठगी की घटनाओं से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को ऐसे किसी भी धोखे में आने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

साइबर विशेषज्ञों ने धोखाधड़ी होने पर फौरन साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की सलाह दी है। साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक साइबर ठग व्हाट्एसएप पर किसी भी अनजान नंबर से शादी का निमंत्रण पत्र भेज सकते हैं। यह देखने में सामान्य लगेगा लेकिन इसकी आड़ में एपीके फाइल या फिशिंग लिंक हो सकता है। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने पर आपके बैंक खाते की जानकारी, संपर्क नंबर भी चोरी हो सकते हैं। साइबर ठगी का यह जाल तब फैलता है, जब आपके फोन का एक्सेस लेकर ठग आपके परिचितों को भी इसी तरह के फर्जी निमंत्रण पत्र भेजते हैं। प्रदेश में हालांकि इस तरह के मामले नहीं आए हैं लेकिन देश कुछ हिस्सों में ऐसे मामले आने के बाद पुलिस ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन



इन सावधानियों को बरतें
किसी भी अनजान नंबर से आने वाले निमंत्रण पत्र के लिंक पर क्लिक न करें
वास्तविक शादी के निमंत्रण चित्र या पीडीएफ फाइल में आते है। कभी एपीके फाइल में नहीं आते
विश्वसनीय माध्यमों से कॉल या संदेश भेजने, आमंत्रण भेजने वाले की पहचान सत्यापित करें
फोन की सुरक्षा सेटिंग्स सक्रिय रखें, अज्ञात स्रोतों से एप डाउनलोड करने से बचें



कोट
शादियों के सीजन में लोगों को निमंत्रण पत्र के नाम पर साइबर ठग धोखाधड़ी को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। देशभर में ऐसे कई मामले आ चुके हैं। इसको देखते हुए प्रदेशवासियों को इस तरह की साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोग किसी भी अनजान नंबर से आने वाले फर्जी निमंत्रण पत्रों से सावधान रहें।
-रोहित मालपानी, एसपी साइबर क्राइम सेल शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें