फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMRU NEET Counselling: एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों के लिए 2748 अभ्यर्थी पात्र

Sun, 20 Aug 2023 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सरकारी में एमबीबीएस में मात्र दो प्रतिशत सीटें खाली हैं। निजी में एमबीबीएस की 106 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटें भरने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रोविजनल मेरिट जारी की गई।  इस सूची के मुताबिक इस राउंड में खाली सीटों को भरने के लिए कुल 2748 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए हैं। एचपी, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा वाइज मेरिट लिस्ट जारी की गई है। एचपी कोटे के लिए 1,967 अभ्यर्थी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


जबकि मैनेजमेंट कोटे में 637 और एनआरआई कोटे में 92 अभ्यर्थी शामिल हैं। दो दिन बाद फाइनल मेरिट आने वाली है, जिसमें इनको शार्टलिस्ट किया जाएगा। बता दें कि सरकारी में एमबीबीएस में मात्र दो प्रतिशत सीटें खाली हैं। निजी में एमबीबीएस की 106 सीटें खाली हैं।

बीडीएस की 60 प्रतिशत सीटें अभी खाली हैं। एमबीबीएस की 106 सीटें महर्षि मार्केंडेश्वर विवि कुमारहट्टी सोलन में खाली हैं। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। फाइनल लिस्ट भी दो दिन बाद जारी होगी।
विज्ञापन


इन कॉलेजों में खाली हैं बीडीएस की सीटें
हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस पांवटा साहिब में 67, भोजिया डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल नालागढ़ में 47, हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में 45 और हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में बीडीएस की 34 सीटें खाली रह गई हैं।

इन सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें खाली 
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में एमबीबीएस की 11, डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 8, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में 3, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा में 11, पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा में 8 और डॉ. यशवंत परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नाहन में 10 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें