फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMRU Mandi: अटल विवि में बीएएमएस और बीएचएमएस की काउंसलिंग शुरू, 8 को जारी होगी मेरिट लिस्ट

Wed, 30 Aug 2023 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

16 सितंबर को सीटों का फाइनल आवंटन होगा। 18 से 20 सितंबर को कॉलेजों में आवंटित सीटों के लिए दाखिले होंगे।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएएमएस और बीएचएमएस की काउंसलिंग शुरू हो गई है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च मेडिकल यूनिवर्सिटी के शेड्यूल के मुताबिक कंबाइंड कैटेगरी और कोटा वाइज मेरिट लिस्ट 6 सितंबर को जारी होगी। 8 सितंबर को फाइनल कंबाइंड कैटेगरी और कोटा वाइज मेरिट लिस्ट जारी होगी। 

विज्ञापन


9 सितंबर को अभ्यर्थियों से पसंदीदा कॉलेज मांगे जाएंगे। कॉलेज च्वाइस आने के बाद 14 को प्रोविजनल सीटों का आवंटन होगा। 16 को सीटों का फाइनल आवंटन होगा। 18 से 20 सितंबर को कॉलेजों में आवंटित सीटों के लिए दाखिले होंगे।

अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीएएमएस और बीएचएमएस की काउंसलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थी शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग में भाग लें ताकि बाद में कोई दिक्कतें न हो।
विज्ञापन


एससी मेडिकल टेक्नोलॉजी और फार्मेसी आयुर्वेदिक की 39 सीटें भरने की प्रक्रिया शुरू
बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी एवं फार्मेसी आयुर्वेदिक कोर्स में खाली बचीं 39 सीटों को स्ट्रे राउंड में भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी एनेस्थीसिया और ओटी टेक्नीशियन की एक सीट, बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी लैब की दो सीटें, रेडियो डायग्नोस्टिक रेडियो थैरेपी की एक, डायलिसिस टेक्नोलॉजी की एक सीट खाली है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा में बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी एनेस्थीसिया ओटी टेक्नीशियन की तीन, लैब की दो और रेडियो डायग्नोस्टिक एंड रेडियो थैरेपी की दो सीटें खाली हैं। कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक फार्मेसी फार्मास्युटिकल साइंस मंडी जोगिंद्रनगर में बी-फार्मेसी आयुर्वेद की 27 सीटें खाली हैं। मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि सभी सीटों को स्ट्रे राउंड में भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें