फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के दीदार को डलहौजी पहुंचे अमृतसर के पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत

Mon, 14 Dec 2020 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी/चंबा
विज्ञापन
डलहौजी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी बर्फ के दीदार को आए पंजाब अमृतसर के सैलानियों की गाड़ी गहरी खाई में गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है। हादसा डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर आहला के पास गाड़ी के बर्फ में फिसलने से हुआ। हादसे में गाड़ी करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन दुर्घटना में चार पर्यटकों को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें से एक घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन

 मृतक की पहचान अमरदीप पुत्र जगदीश चंद वीपीओ गुरु हरिराय एवेन्यू कॉलेज रोड अमृतसर के रूप में हुई है। जबकि, घायलों की पहचान सुखप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, हीरा सिंह पुत्र प्रीतपाल सिंह, अमरवीर पुत्र जगदीश सिंह और हरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी वीपीओ मसहरा कला अमृतसर है।

वाहन दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने डलहौजी थाना और एंबुलेंस को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर डलहौजी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। वहीं घायलों का सिविल अस्पताल डलहौजी में उपचार चल रहा है। घटना शाम करीब पांच बजे के करीब की बताई जा रही है, जब डलहौजी के लक्कड़मंडी के पास एक कार बर्फ में फिसलने से खाई में गिर गई। यहां एक घायल अमरवीर के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इसके चलते टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मौके पर प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार अजय सिंह मौजूद थे। सिविल अस्पताल डलहौजी के एसएमओ डॉ. विपिन ने बताया कि वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से अमरवीर को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। एसपी चंबा अरुण कुमार ने बताया कि वाहन दुर्घटना में एक सैलानी की मौत हो गई है जबकि चार अन्य बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल डलहौजी में दाखिल करवाया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन

डलहौजी घूमने आया सैलानी भूला रास्ता, रेनशेल्टर में बिताई रात

 नासिक से पर्यटन नगरी डलहौजी घूमने आया तीस वर्षीय पर्यटक रास्ता भटक गया। इसके बाद पर्यटक ने पूरी रात कड़ाके की ठंड में डैणकुंड के समीप एक रेनशेल्टर में गुजारी। बिजा नंद बिट्ठल पुत्र माधव देस निवासी नासिक (महाराष्ट्र) रविवार को परिवार सहित डलहौजी में घूमने आया था। परिवार के अन्य सदस्य होटल चले गए, लेकिन बिजा नंद बर्फ देखने की चाह में आगे निकल गया। चलते-चलते वह डैणकुंड तक पहुंच गया। यहां उसे पोहलाणी माता मंदिर के बारे में जानकारी मिली तो वह और आगे चढ़ाई चढ़कर वहां पहुंच गया। माता के दरबार में माथा टेकने के बाद लौटा तो रास्ता भूल गया।

अंधेरा काफी होने पर वह डैणकुंड के समीप रेनशेल्टर में रुक गया। होटल न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए और देर रात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से सोमवार सुबह पर्यटक को तलाश लिया और खाना खिलाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजन बिजानंद बिट्ठल को साथ लेकर होटल के लिए रवाना हुए। एसएचओ डलहौजी आशीष पठानिया ने बताया कि इस बारे में सूचना मिलने के बाद पर्यटक की तलाश में पुलिस टीम गई थी। पूरी रात उसकी तलाश की गई। सुबह पर्यटक रेनशेल्टर में मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें