फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने फिल्म यूनिट के लिए होटल से मंगवाया खाना, खुद खाई सादी रोटी

Thu, 28 Nov 2019 12:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सादी रोटी के शौकीन हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए  हिमाचल के मनाली जाते वक्त बिग बी मंडी के सरकारी गेस्ट हाउस में लंच के लिए रूके। उनके साथ उनकी टीम और पर्सनल शेफ भी था। स्टाफ के लिए एक निजी होटल से पालक मशरूम, शाही पनीर, मिक्स वेज, मक्खनी दाल, रायता, मिस्सी रोटी, तंदूरी रोटी मंगवाई गई। लेकिन बिग बी ने सादा पनीर मंगवाकर अपने शेफ से खाना बनवाया।

विज्ञापन


जहां सर्किट हाउस के स्टाफ के लिए रोटी सेंकी जा रही थी, बिग बी ने शेफ को भेजकर वहां से दो चपातियां खुद के लिए मंगवाई। इसे देखकर सरकारी गेस्ट हाउस का स्टाफ भी हैरत में पड़ गया। वह दोपहर करीब सवा दो बजे मंडी पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रशासन की तरफ से एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग और एएसपी मंडी पुनीत रघु ने उनका स्वागत किया। अमिताभ बच्चन के यहां रूकने की जानकारी को बेहद गोपनीय रखा गया था और सर्किट हाउस में सिर्फ पुलिस कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी ही मौजूद रहे।

नन्हीं श्रेयांश की बात नहीं टाल सके बिग बी

- फोटो : अमर उजाला
लेकिन बाद में जब कुछ लोगों को अमिताभ बच्चन के यहां होने का पता चला तो वह सर्किट हाउस दौड़े चले आए। अमिताभ बच्चन ने नन्हें प्रशंसकों को दुलार किया और बड़ों को भी फोटो के लिए निराश नहीं किया। मंडी के सरकारी गेस्ट हाउस में सुरक्षा बेहद कड़ी थी। सवा दो बजे बिग बी जैसे ही सर्किट हाउस में पहुंचे वो चुपचाप अपने कमरे में आराम करने के लिए चले गए। लेकिन बिग बी के फेन को उनके मंडी में होने की भनक लग गई।

लोग सर्किट हाउस में एकत्र होने लग पड़े। जैसे ही वह मनाली की तरफ निकलने के लिए सर्किट हाउस में पहुंचने लगे तो वहां उनके चाहवान फोटो के लिए कहने लगे। बिग-बी ने मना कर दिया। तभी नन्हें  फैन श्रेयांश ने भीड़ से कहा कि सर आपके साथ एक फोटो खिंचवानी है। बिग बी हंस पड़े और उन्होंने न केवल नन्हें फैन को निराश किया, बल्कि औरों के साथ भी फोटो खिंचवाई
विज्ञापन

तीसरी बार शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे अमिताभ

- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली पहुंच गए हैं। उनके लिए चंडीगढ़ से भुंतर तक एयर इंडिया की फ्लाइट में सीट बुक थी, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें सड़क से आना पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच अमिताभ बच्चन शाम के समय पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे। राज्य सरकार ने उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है। वह छह दिसंबर तक मनाली में ही रहेंगे।

इस बीच जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी उनकेे ऊपर सीन शूट किए जाएंगे। बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा के अधिकारिक तौर पर बंद हो जाने के चलते रोहतांग में वाहनों की आवाजाही बंद है। लेकिन स्टेट गेस्ट होने के चलते उनके लिए विशेष तौर पर रोहतांग टनल से लाने ले जाने की व्यवस्था रखी जा रही है। अमिताभ का यह तीसरा मनाली दौरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें