सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सादी रोटी के शौकीन हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल के मनाली जाते वक्त बिग बी मंडी के सरकारी गेस्ट हाउस में लंच के लिए रूके। उनके साथ उनकी टीम और पर्सनल शेफ भी था। स्टाफ के लिए एक निजी होटल से पालक मशरूम, शाही पनीर, मिक्स वेज, मक्खनी दाल, रायता, मिस्सी रोटी, तंदूरी रोटी मंगवाई गई। लेकिन बिग बी ने सादा पनीर मंगवाकर अपने शेफ से खाना बनवाया।
जहां सर्किट हाउस के स्टाफ के लिए रोटी सेंकी जा रही थी, बिग बी ने शेफ को भेजकर वहां से दो चपातियां खुद के लिए मंगवाई। इसे देखकर सरकारी गेस्ट हाउस का स्टाफ भी हैरत में पड़ गया। वह दोपहर करीब सवा दो बजे मंडी पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रशासन की तरफ से एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग और एएसपी मंडी पुनीत रघु ने उनका स्वागत किया। अमिताभ बच्चन के यहां रूकने की जानकारी को बेहद गोपनीय रखा गया था और सर्किट हाउस में सिर्फ पुलिस कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी ही मौजूद रहे।