विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में मंथन कर रहा है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले हिमाचल भाजपा नेताओं की बैठक में अहम दिशा-निर्देश दिए। शाह ने प्रचार अभियान कार्यक्रमों, विभिन्न मोर्चों के अभियान और प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ली।
हर सीट पर टिकट के दावेदारों की लंबी चौड़ी फौज से असंतोष पर अभी से लगाम कसने की हिदायत दी गई। पार्टी प्रत्याशी सूची जारी करने से पहले इस मामले में पुख्ता डैमेज कंट्रोल चाहती है।
प्रदेश नेतृत्व को अवगत करवाया गया कि आचार संहिता लागू होने एक सप्ताह के भीतर टिकट फाइनल कर लिए जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने एक सीट पर कई दावेदार होने की स्थिति पर फीडबैक लेने के बाद असंतुष्टों को अभी से मनाने के निर्देश दिए हैं।