फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए साइट देख मुंबई लौटे अभिनेता आमिर खान

Sat, 27 Apr 2019 08:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पालमपुर, धर्मशाला और गरली में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए साइट देखकर अभिनेता आमिर खान मायानगरी मुंबई लौट गए। गगल एयरपोर्ट पर फ्लाइट तीन घंटे लेट होने के कारण वह होटल में ही रुके और आराम किया।

विज्ञापन


22 अप्रैल को धर्मशाला पहुंचे अभिनेता आमिर खान जिला मुख्यालय के साथ लगते एक निजी होटल में ठहरे थे। उन्होंने उपमंडल कांगड़ा के कोहाला, धर्मशाला के खनियारा, उपमंडल पालमपुर और गरली परागपुर में अपनी फिल्म की शूटिंग की साइट चिन्हित करने के लिए दौरा किया।

आमिर खान की यह फिल्म 70 के दशक की होगी। शूटिंग के दौरान पहाड़ों के साथ लगते गेहूं के खेतों को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग अक्तूबर से दिसंबर माह के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें