फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान में भड़की आग, भीतर सो रहे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

Fri, 14 Feb 2020 05:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)

सार

  • किन्नौर के कल्पा के बारंग गांव में दो मंजिला मकान में भड़की आग
  • अग्निकांड में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत 
  • आग से करीब 9 लाख रुपये का नुकसान
  • प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी मदद जारी
विज्ञापन
बारंग गांव में दो मंजिला मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के किन्नौर के कल्पा के बारंग गांव में गुरुवार देर रात हुए अग्निकांड में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। हुकुम सैन (80) के दो मंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई। घटना के वक्त वह भीतर सो रहे थे। 

विज्ञापन


आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग रिकांगपिओ को दी और आग बुझाने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन लकड़ी का होने की वजह से घर पूरी तरह राख हो गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भगवान सिंह ने अपने साथियों की मदद से वृद्ध के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मौके पर पहुंचे कानूनगो देवेंद्र नेगी ने बताया कि करीब 9 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।  एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। बुजुर्ग हुकुम सैन घर में अकेले थे। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी मदद जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें