फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले जारी हुए चार तबादला आदेश निरस्त, 11 संशोधित

Sun, 07 Jul 2019 02:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद वीरवार को हुए सबसे बड़े तबादला आदेश जारी होने के दो दिन बाद ही इसमें संशोधन हो गया। एक आईएएस और तीन एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जहां एक ओर निरस्त कर दिए गए, वहीं 11 अधिकारियों के तबादला आदेश में संशोधन कर उन्हें नई तैनाती दे दी गई है। इसके अलावा दो आईएएस और एक एचएएस अधिकारी का भी तबादला आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


तबादला आदेश के अनुसार डीसी किन्नौर गोपाल चंद का निदेशक विजिलेंस पद के लिए किया गया तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह वर्तमान में निदेशक विजिलेंस राकेश शर्मा तृतीय को डीसी किन्नौर के लिए, एमडी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक विनय कुमार और एसी टू डीसी कांगड़ा डा. मदन कुमार का तबादला भी रोक दिया गया है। वहीं, स्थानांतरणाधीन चल रहे विनोद कुमार को अब रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं लगाया गया है।

इसी तरह राज कृष्ण को एसी टू डीसी हमीरपुर, अजीत कुमार भारद्वाज को जीएम प्रशासन शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड, डा. हरीश गज्जू को एसडीएम धर्मशाला, नरेंद्र कुमार प्रथम को एसडीएम बिलासपुर, छवि नांटा को एसडीएम बैजनाथ, सन्नी शर्मा को एसडीएम धर्मपुर, सुरेंद्र कुमार को एसडीएम करसोग, अरुण कुमार को एसडीएम देहरा, प्रदीप कुमार को एसडीएम बड़सर और विकास जम्वाल का पिछला स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए अब उन्हें संयुक्त आयुक्त धर्मशाला नगर निगम लगाया गया है। सभी आदेश शनिवार देर रात जारी किए गए।
विज्ञापन


प्रियंका वर्मा बनी एडीसी सिरमौर
सरकार ने 2015 बैच के आईएएस अपूर्व देवगन को एसडीएम करसोग से एडीसी शिमला और एसडीएम बिलासपुर रही प्रियंका वर्मा को एडीसी सिरमौर लगाया है। इसके अलावा एसडीएम धर्मशाला शिव कृष्ण पराशर को एसडीएम ज्वाली के पद पर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें