फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिया भरोसा, एंबुलेंस कर्मियों ने स्थगित की हड़ताल

Tue, 10 May 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
वर्कर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश 108 और 102 एंबुलेंस सेवा कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। सोमवार को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौहान और नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हंसराज शर्मा को तलब कर मामले को हल करने के आदेश दिए। दोपहर बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य के साथ करीब दो घंटे की वार्ता हुई।

इस दौरान सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन की मांगों को 15 दिनों के भीतर पूरा करने की बात कही गई है। मांगों को पूरा करने को लेकर लिखित समझौता भी हुआ है। समझौते के बाद यूनियन ने 15 दिनों के लिए हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


यूनियन के चेयरमैन पूर्ण चंद ने बताया कि बैठक में सहमति बनी है कि कर्मचारियों के लिए सरकार जल्द ही नीति बनाएगी। निकाले गए कर्मचारियों की सूची सरकार ने मांगी है। इन पर भी जल्द विचार होगा। 24 घंटे की ड्यूटी करने की एवज में मिलने वाले ओवर टाइम को लेकर सरकार एजी आफिस से आडिट करवाएगी।

पता लगाया जाएगा कि क्या सही में कंपनी ने ओवर टाइम का भुगतान नहीं किया है। पूर्ण चंद ने बताया कि वर्तमान कंपनी को दिए जाने वाला नया टेंडर भी फिलहाल रदद कर दिया गया है। कंपनी को एक महीने की एक्सटेंशन दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों केे साथ बैठक करने के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ भी स्वास्थ्य महकमे के अफसरों ने बैठक की है।

मुख्यमंत्री से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद हड़ताल को आगामी 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। बैठक में यूनियन के अलावा इंटक के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उधर, सोमवार सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात करने से पूर्व 102, 108 एंबुलेंस सेवा कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने छोटा शिमला में गुरुद्वारे के बाहर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें