शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। ब्रिटिश शासन के दौरान पूर्व में ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। शिमला नाम की उत्पत्ति को लेकर बहुत विवाद है। अभूतपूर्व विस्तार के साथ तेजी से उभरता हुआ शिमला अपनी औपनिवेशिक विरासत एवं भव्य पुरानी इमारतों के लिए जाना जाता है।
इसमें से कुछ सुप्रसिद्ध नाम वाइसरीगल लॉज, आकर्षक आयरन लैंप पोस्ट और एंग्लो-सैक्सन हैं। मॉलरोड पर विभिन्न प्रकार की दुकानें ,भोजनालय शहर के आकर्षण का केंद्र है। स्कैंडल प्वाइंट पटियाला के पूर्व महाराजा की एतिहासिक घटना से जुड़ा हुआ है। 1946 में भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के नेताओं ने एक महत्वपूर्ण सम्मेलन के लिए शिमला एकत्र हुए और आजादी के लिए स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया।